बिहार: मोबाइल फोन लूट के मामले में राजगीर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को लूटी गई मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jan 28, 2024 15 जनवरी को राजगीर के सूर्य कुंड जैन मंदिर के पास 4 बदमाशों ने खीरु बिगहा गांव निवासी निखिल कुमार का मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित ने राजगीर थाना में 4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में रविवार को 3 आरोपियों को लूटे गए मोबाइल फोन के साथ राजगीर से गिरफ्तार किया है।