बिहार: मलिक सराय से पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को गृहभेदन के मामले में किया निरुद्ध, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 28, 2024 इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मलिक सराय से गृह भेदन के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को शनिवार की रात किया निरुद्ध। इस मामले में इस्लामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गृह भेदन के मामले में पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया था। जांच के बाद नाबालिक लड़का आरोपी पाया गया। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर मलिक सराय से निरुद्ध कर लिया गया।