बिहार: आशा नगर सूर्य मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात
Bihar, Nalanda | Jan 28, 2024 आशानगर के बूथ संख्या 151 स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ बैठकर पीएम मोदी के मन की बात को सुना। रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिर एक बार देश को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस से लेकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य विषयों पर बात की।