बेगूसराय: ITI कैंपस में जिला नियोजनालय द्वारा 11 मार्च को होगा जॉब कैम्प, 30 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 11 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां 30 पदों के लिये लर्नर फैसिलिटेर एवं मोबिलाइजर पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि इक्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं.