Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

#चिरकुंडा-बराकर पुल निर्माण कार्य का निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने किया निरीक्षण, दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने शनिवार को पथ निर्माण विभाग (RCD) के अधिकारियों के साथ चिरकुंडा-बराकर पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने आरसीडी विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ चिरकुंडा-बराकर पुल का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने पुल के पिलरों की स्थिति तथा निर्माणाधीन नए पुल के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने निर्माण सामग्री और तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी भी ली। इसके बाद निर्माण स्थल पर आयोजित बैठक में पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि वर्ष 2018 में स्वीकृत यह महत्वपूर्ण परियोजना कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई थी, लेकिन अब किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आरसीडी विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। News Nirsa

MORE NEWS