मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया है। 29 दिसंबर की रात से 30 दिसंबर की सुबह तक जिले की सभी तहसीलों में 09 विशेष चेक पॉइंट पर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने पूरी रात सघन चेकिंग करते हुए कुल 1492 वाहनों