ग्वालियर गिर्द: हत्या का मुख्य आरोपी विष्णु दुबे गोहद से गिरफ्तार, सदमे से पिता का निधन
महाराजपुरा थाना क्षेत्र में पूर्व फौजी द्वारा की गई फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी की विष्णु दुबे और उसके भतीजे को भिंड के गोहद से गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात मे इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल जप्त की गई है। इस बीच विष्णु दुबे के पिता ओमप्रकाश दुबे का इस घटना के बाद सदमे से निधन हो गया। वहीं गुर्जर समाज में भोला गुर्जर की हत्या के बाद आक्रोश है।