बेलदौर: बोबिल पंचायत से बेलदौर पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
बेलदौर पुलिस ने बोबिल पंचायत से 10 लीटर देसी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके बासा पर छापा मारकर एक बोरा में रखी करीब 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बोबिल पंचायत के वार्ड-10 निवासी मणिलाल शर्मा के पुत्र मंटून शर्मा के रूप में हुई है।