बेलदौर: आइसीडीएस कार्यालय में पोषण पखबाड़ा को लेकर कार्यक्रम आयोजित, पोषण को लेकर लगाया गया प्रदर्शनी
बेलदौर प्रखंड मुख्यालय अवस्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बाल विकास परियोजना कार्यालय के एलएस ऐश्वर्या कुमारी द्वारा शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेविकाओं द्वारा पोषण को लेकर प्रदर्शनी भी लगाया गया।