बेलदौर: बेलदौर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, की गई कई मामले में सुनवाई
भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को बेलदौर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधित विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान नए कुल दो मामले जमीनी विवाद के आए। वहीं पुराने तीन मामले का राजस्व कर्मचारी रामदेव पंडित द्वारा निष्पादन किया गया।