पीसांगन: दरगाह के बाहर गूंजेगा तिरंगे का संदेश, 786 झंडों से सजेगा देशभक्ति का रंग, 786 तिरंगे वितरित किए जाएंगे
गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह के बाहर गूंजेगा तिरंगे का संदेश, 786 झंडों से सजेगा देशभक्ति का रंग,हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को अजमेर दरगाह के सामने विशेष आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 786 तिरंगे झंडों का वितरण किया जाएगा।