ग्वालियर गिर्द: ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार, कई चोरियों का हुआ खुलासा
शासकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों का सामान और गहने चुराने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब सवा दो लाख रुपए का माल मशरूका बरामद किया गया है। 4 मार्च को विजयपुर की रहने वाली निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी किया गया था। वहीं 17 मार्च को रामसनेही धाकड़ के साथ भी इस तरह की घटना अंजाम दी गई थी।