मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में रोड पार करते समय ऑटो ने मारी व्यक्ति को टक्कर, व्यक्ति गिरकर हुआ घायल
मझोला थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी पर फैक्ट्री में जा रहे व्यक्ति को रोड पार करते समय ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।