मुरादाबाद: नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर वार्ड 21 क्षेत्र की महिलाओं ने जलभराव व नाले की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
महिलाओं ने जलभराव व नाले की समस्या को लेकर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ,जिसके बाद एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा गया, जिसमे ज्ञापन के माध्यम से नगर आयुक्त को अवगत कराया कि वार्ड 21 के कमला नगर क्षेत्र को तीन गलियों में पिछले तीन महीनों से बिना बरसात के ही जलभराव हो रहा है ,जिसका मुख्य कारण हाईवे का मुख्य नाला बंद होना है