मुरादाबाद: मूंढापांडे थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार कार को बचाने के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 13 लोग हुए घायल
टोल टैक्स के राइस मिल के सामने अचानक तेज रफ़्तार कार को टक्कर लगने से बचाने को चलते ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 13 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए मजदूरों ने बताया कि वह शहर में लिंटर डालने के लिए मशीन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आ रहे थे जहां रास्ते में यह घटना उनके साथ घट गई।