खरगोन। जिले में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विगत दो दिनों में यातायात थाना सहित जिले के सभी थानों ने पिकअप और लोडिंग वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों की चेकिंग कर 63 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।