चित्रकूट भरतकूप के भरथौल में जमीनी विवाद में हुई हत्या मामले में मृतक के परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर कर्वी के पुरानी कोतवाली चौराहा में शव रख कर लगाया जाम मामला चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव का बीते गुरुवार का है जहां भाई की जमीन में जबरन हिस्सा बांट के लिए हुए विवाद में भाई बोधिलाल ने अपने ही सगे भाई शिवप्रकाश की अपने पुत्रों और पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी जिस पर पुलिस ने हत्यारे भाई बोधिलाल उसकी पत्नी और एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और एक अभियुक्त अभी फरार है शिवप्रकाश की निर्मम हत्या से गुस्साए परिजन आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे कर्वी बांदा मुख्य मार्ग में कर्वी के पुरानी कोतवाली चौराहा के पास बीच सड़क पर शव रख कर आरोपियों को फांसी की सजा और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी कीमांग कर हंगामा करने लगे देखते ही देखते नेशनल हाईवे जाम हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई वहीं सूचना ओर सीओ सिटी सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात चीत की और शेष बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर आधा घंटे बाद जाम खुलवाया है