प्रयागराज: सरकार के 8 साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
प्रयागराज के जिला पंचायत सभागार में आज बुधवार को करीब 4:30 बजे के आसपास डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रेस वार्ता की गई,इस दौरान उन्होंने सरकार के 8 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाई,तथा विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है, उन्होंने कहा 2027 में 2017 से ज्यादा सीटे जीतेंगे, तथा प्रयागराज के पौराणिक स्थलों का चिन्हित कर विकास किया जाएगा।