पातेपुर: पातेपुर के बाजीतपुर गांव में पेट्रोल पंप के पास दो कारों की टक्कर, एक चालक घायल
पातेपुर के बाजीतपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास दो कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार की दोपहर 1 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल चालक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल बाजीतपुर गांव का ही रहने वाला है।