कासगंज: सदर कोतवाली पुलिस ने 4 घंटे में लापता नाबालिग बालक को खोज निकाला, परिजनों ने जताया आभार
कासगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 14 वर्षीय लापता बालक को महज 4 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक 10 मई की शाम बिना बताए घर से चला गया था, जिसकी सूचना पर कोतवाली कासगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों की मदद से उसे सोरों क्षेत्र के एक होटल के पास से बरामद किया। बेटे के मिलने पर परिजनों ने कासगंज पुलिस का आभार जताया।