शनिवार दोपहर करीब 3 बजे खलीलाबाद बाईपास चौराहे पर हाईटेंशन बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत यातायात रोककर राहगीरों को सुरक्षित दूरी पर रखा और विद्युत विभाग को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद कर तार हटाया। लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।