मंझनपुर: कौशाम्बी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
कौशाम्बी जनपद में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज 'फौजी' ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की। अभियान के पहले दिन दीपक, लक्ष्मी, रश्मि, मानसी, शिक्षा, रानी, परी आदि को पिलाया है।