महसी: महसी में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, एसडीएम के स्थानांतरण की मांग तेज हुई
महसी तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रसाद के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन महसी के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। बार अध्यक्ष भारत प्रसाद ने बताया कि एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर कई बार शासन–प्रशासन को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।