रायसिंहनगर: रायसिंहनगर विधायक सोहनलाल ने जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से विभिन्न विषयों पर की मुलाकात और चर्चा
रायसिंहनगर विधायक सोहनलाल ने जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों और रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरुवार रात 8 बजे से जानकारी अनुसार विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान को लेकर सुझाव भी प्रस्तुत किए।