सदर: वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी सब इंस्पेक्टर, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी सब इंस्पेक्टर राजन प्रजापति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया की वर्दी पहनकर फर्जी आई कार्ड और फर्जी दस्तावेजों से खुद को सब इंस्पेक्टर बताने वाले राजेंद्र प्रजापति अपने दोस्तों और रिश्तेदारों नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था।