टिब्बी: फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का खेल उजागर, SOG के निर्देश पर टिब्बी थाने में मामला दर्ज
फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हथियाने वालों के खिलाफ एसओजी और पुलिस की सख्ती जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टिब्बी पुलिस ने फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के आधार पर पंचायती राज विभाग में नौकरी पाने के आरोप में नोजा कंवर के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान कार्रवाई शुरू की हैं।