देवबंद: कछुए को जिंदा जलाने का वीडियो हुआ वायरल, देवबंद के रणसुरा गांव का मामला, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवबंद के रणसूरा गांव में वन्य जीव क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कछुए को चूल्हे पर जिंदा जलाया। बताया जा रहा है कि उसे भूनकर खा गए। जिसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पता चलने पर पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।