देवबंद: ईद-उल-अजहा के दिन जिलाधिकारी ने किया सरसीना गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, कृषकों से की नेपियर घास उगाने की अपील
सोमवार को ईद उल अजहा के दिन डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र ने देवबंद के गांव सरसीना व गुनारसा स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गौवंश को अपने हाथों से गुड और केला खिलाया। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निरंतर निरीक्षण कर सभी गौशालाओं में हरे चारे, भूसे, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं का जाएजा लेने के निर्देश दिए।