बांका: बांका में अग्निशमन विभाग ने निकाली जागरूकता रैली, आग से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
Banka, Banka | Apr 15, 2026 बांका में आग से बचाव को लेकर बुधवार की सुबह 8 बजे अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए रैली के माध्यम से लोगों को आग लगने की घटनाओं से सतर्क रहने और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान विभाग के कर्मियों ने घरों और दुकानों में सुरक्षा उपाय अपनाने के बारे में बताया।