बिंदकी: सीतापुर में पिता द्वारा मारी गई गोली से मौत का शिकार हुए बेटे के पार्थिव शरीर का पुलिस की मौजूदगी में हुआ दाह संस्कार
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सीतापुर गांव में एक दिन पहले बुधवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्र तथा बहू को गोली मार दी थी। जिसमें पुत्र की मौत हो गई थी। मृतक पुत्र अवनीश वर्मा का शव गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे आया तो पूरे गांव में एक बार फिर शोक का माहौल छा गया। पुलिस की मौजूदगी में गांव के निकट एक खेत में दाह संस्कार हुआ।