बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र की अवधपुरी में चोर ने नाले पर रखा जाल किया चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अवधपुरी में एक चोर द्वारा नाले पर रखा जाल चोरी कर लिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जाल चोरी करने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोर को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।