किशनगंज: चलती स्लीपर बस का शाफ्ट टूटा, बड़ा हादसा टल गया
भंवरगढ़ के पास NH-27 पर चलती स्लीपर बस का अचानक शाफ्ट टूट गया। शाफ्ट टूटते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बच्चों सहित बस में सवार यात्री करीब 9 घंटे से परेशान हैं। सूचना पर भंवरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस मालिक से मोबाइल पर बातचीत की।