कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दस किलो गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Aug 12, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने दस किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या दो के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को ट्रॉली बैग के साथ बैठे हुए देखा। संदेह होने पर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग में भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटा हुआ गांजा रखा हुआ है।