सरदारशहर। नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को कृष्णा बस स्टैंड परिसर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बस स्टैंड और आसपास अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को हटाया गया। इससे यात्रियों को आने-जाने में हो रही परेशानी से राहत मिली। कार्रवाई के दौरान पुलिस जवान भी मौजूद रहे।