परबत्ता: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि, परबत्ता प्रखंड के निचले इलाकों में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा
गंगा के जलस्तर में पिछले दो दिनों से हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के बाद परबत्ता प्रखंड के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल किसी आबादी के प्रभावित होने की सूचना नहीं है। इधर, जोरावरपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गोढ़ियासी के विद्यालय परिसर में गंगा का