झांसी: शादी के 6 महीने बाद ग्राम पृथ्वीपुर स्यावरी के युवक ने खेत पर जाकर जहर खाया, घर जाकर कहा- मैं नहीं बचूंगा
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 झांसी में शादी के 6 महीने बाद ही एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वो खेत पर गया और जहर का सेवन कर लिया। फिर घर आकर जहर की डिब्बी देते हुए जहर खाने की जानकारी दी। परिजन अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर स्यावरी गांव का है।