झांसी: साकेत नगर निवासी मजदूर ने बेटी की शादी के लिए लिए लोन चुकाने के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, उपचार के दौरान हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 भेल आरामशीन के साकेत नगर निवासी विनोद रजक मजदूरी का काम करता था विनोद के छोटे भाई रामकुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 1 साल पहले विनोद ने अपनी छोटी बेटी की शादी की थी जिसके लिए उसने बैंक से लोन लिया था पिछले कुछ समय से विनोद का काम सही नहीं चल रहा था जिसको लेकर वह काफी परेशान था कि बैंक का लोन कैसा भरा जाएगा मंगलवार की सुबह उसने विषक पदार्थ का सेवन कर लिया