झांसी: बारिश से नगर निगम के दावे हुए फेल, 30 मिनट की बरसात में शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 झांसी में बुधवार की दुपहर 1 बजे हुई बारिश ने नगर निगम के दावों को पानी-पानी कर दिया है। शहर में जगह जगह सड़कों पर जल भराव दिखाई दे रहा है। ऐसे में यहां से गुजरने वालों के लिए जोखिम इसलिए भी बड़ा हो गया है कि शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कें खुदी पड़ी हैं। कहीं, पानी की लाइन तो कहीं गैस पाइप लाइन के लिए सड़कों की खुदाई की जा रही है।