झांसी: भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने नगर के जिला बीजेपी कार्यालय में दी जानकारी, कहा- लगेगी मॉक पार्लियामेंट
Jhansi, Jhansi | Jun 25, 2025 झांसी में दिल्ली और प्रदेश की संसद की तरह मॉक पार्लियामेंट लगाई जाएगी। दरअसल, भाजपा आपातकाल की वर्षगांठ पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। इस संसद मे झांसी के युवाओं को शामिल कर उनके विचार लिए जाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया ने झाँसी जिला कार्यालय में जानकारी दी।