निवाई: ऑपरेशन गरिमा के तहत झिलाय स्कूल में छात्राओं को किया गया जागरूक
Niwai, Tonk | Apr 17, 2026 निवाई पुलिस ने ऑपरेशन गरिमा अभियान के तहत झिलाय के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डीएसपी रविप्रकाश शर्मा ने छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान गरिमा हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, राजकॉप ऐप और साइबर हेल्पलाइन के बारे में बताया।