कटघोरा: हीट स्ट्रोक के कारण चमगादड़ों की मौत का सिलसिला जारी, रोजाना दो से तीन चमगादड़ों की हो रही मौत
Katghora, Korba | May 27, 2026 नौतपा शुरू होते ही जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। इंसानों के साथ अब बेजुबान जानवर भी प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गए हैं। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे 23 मई को दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया था, जब सैकड़ों चमगादड़ मृत मिले थे।