🔸संभागायुक्त ने नगर निगम द्वारा किए जा रहे सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा की
🔸मंछामन मल्टी से इंदौर रोड तक सड़क निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश
उज्जैन,21 अक्टूबर। संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने आज नगर निगम द्वारा किए जा रहे सिंहस्थ 2028 के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंहस्थ क्षेत्र में वॉटर सप्लाय स्किम के कार्यों को जीआईएस मेप पर मार्किंग कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त ने शहर में चौडीकरण के साथ निर्मित की जा रही विभिन्न सड़कों की समीक्षा भी की तथा कहा कि हरसिद्धी से रामघाट तक बनने वाले मार्ग को मार्च 2027 तक पूरा किया जाए। संभागायुक्त ने मंछामन मल्टी से इंदौर रोड तक बनने वाली सड़क के निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
🔸बैठक में वॉटर सप्लाय स्किम व सीवरेज कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सदावल तथा सुरासा में बनने वाले एसटीपी प्लांट की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि उक्त कार्य की गति बढ़ाई जाए। बैठक में संभागायुक्त ने वीडी क्लॉथ मार्केंट से निकास चौराहा, निकास चौराहा से खजूर वाली मस्जिद, गदा पुलिया से रविशंकर नगर, रीगल टाकिज में बन रहे प्लाजा और शाप्स आदि की प्रगति की जानकारी ली।
🔸बैठक में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर, अपर मेला अधिकारी श्री ओमप्रकाश सनोडिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Ujjain Commissioner
Umaria, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026