पटना ग्रामीण: भगवान महावीर की 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से मीठापुर दिगंबर जैन मंदिर तक रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान महावीर की 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के मौके पर यह शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में जैन धर्म के महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। संस्थापक ने बताया कि पूरे देश में बिहार ही एक ऐसी पवित्र भूमि है जो भगवान महावीर की जन्म और कर्म भूमि रही है।