कटिहार: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 44 में महापौर ने कई कार्यों का किया शिलान्यास, स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल
रविवार की दोपहर 3 बजे वार्ड संख्या 44 में 92 लाख की राशि से बनने वाले चार सड़कों का शिलान्यास महापौर उषा देवी अग्रवाल ने किया। शिलान्यास के मौके पर विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, नगर निगम के कर्मचारी, वार्ड पार्षद सहित वार्ड के स्थानीय लोग मौजूद थे। सड़कों का शिलान्यास होने पर स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त था।