कटिहार: उत्पाद विभाग ने नगर थाना क्षेत्र में 42 लीटर अवैध शराब के साथ बाइक सवार एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग ने नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला से बाइक सवार से 42 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ बाइक सवार को गिरफ्तार किया हैं । यह मामला शनिवार के रात दस बजे का हैं । रविवार को दिन के एक बजे आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।