कटिहार: नवाबगंज में जहर खाने के कारण एक व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
रविवार की दोपहर 3:30 एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में परिजन के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जिसकी हालत जहर खाने से खराब हुई थी। सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा उपचार करने के बाद व्यक्ति की जान बचा ली गई है। जहर खाए व्यक्ति की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है। वहीं परिजन की ओर से भी जहर खाने का खुलासा नहीं किया गया।