टिमरनी: टिमरनी के स्कूलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, शिक्षकों से बोले—होमवर्क बारीकी से जांचें, पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाएं।
Timarni, Harda | Jul 31, 2026 कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 31 जुलाई लगभग 4:30 बजे टिमरनी विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के होमवर्क की बारीकी से जांच करें और पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चों की विषयों पर बेहतर पकड़ बन सके।