'एकलव्य संवाद' के अंतर्गत प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के नीट-2026 में सफल बच्चों से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की सुंदर झलक दिखाई दी।
अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर इन बच्चों ने जो सफलता अर्जित की है, वह वास्तव में प्रेरणादायी है। इन विद्यार्थियों की सफलता इस विश्वास को और मजबूत करती है कि विकसित छत्तीसगढ़ का भविष्य ज्ञान, प्रतिभा, नवाचार और अवसरों की समानता पर आधारित होगा।
सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी निरंतर नई सफलताएँ अर्जित करें और अपनी प्रतिभा से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें।
105 views | Raipur, Chhattisgarh | Jul 30, 2026