लातेहार: हेहेगड़ा स्टेशन विस्थापन को लेकर 13 मई को धरना, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
लातेहार: छिपादोहर-हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन संघर्ष समिति ने बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने 13 मई 2026, बुधवार को छिपादोहर स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना दी। मौके पर मुन्ना कुमार गुप्ता, मदन सिंह, पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार सिंह, बलराम सिंह, हरातु मुख