पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में 31 मार्च को एक कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने मंगलवार शाम 5:50 पर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार मैगजीन, भाई जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई